देहरादून। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई विभागों के सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में सभी विभागों के सचिवों ने राज्य सरकार की योजनाओं को नीति आयोग के सामने रखा। इस दौरान बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने सीएम धामी के कई कामों की तारीफ भी की। बैठक में सीएम धामी ने नीति आयोग के अधिकारियों को बताया कि कैसे उत्तराखंड सरकार सीमित संसाधनों में राज्य का विकास करने की पूरी कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग आबादी को शामिल करने की भी वकालत की।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में पर्वतीय, मैदानी, भाबर और तराई क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा राज्य में आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या बड़ी चुनौती है। दो देशों की अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे होने के कारण उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से अनुरोध किया कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की आजीविका में वृद्धि के लिए विशेष नीति बनाने का अनुरोध किया। इससे पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन जैसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़े जाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य कर रही है। इसके दीर्घकालि�