*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूलों के साथ 02 को किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 456 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल हुए बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी में जा चुके है जेल*
कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मन्दिर रोड, हर्रावाला के पास से 02 अभियुक्तों 1- सोवित कम्बौज को 216 प्रतिबन्धित कैप्सूल Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen तथा 2- पवन कुमार मिश्रा को 240 कैप्सूल Dicyclomine HCI Acetaminophen (कुल 456 नशीले कैपसूल) के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बरामद कैप्सूलों को वह दोनों कलियर से खरीद कर लाए थे, जिन्हें वह नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊँचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है।
1- सोवित कम्बौज पुत्र राजवीर कम्बौज निवासी कम्बौज मौहल्ला बुल्लावाला, डोईवाला, उम्र- 30 वर्ष
2- पवन कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी निकट- शुगर मिल रोड घिस्सरपड़ी, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र – 40 वर्ष

