*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड में पुलिस,वाहन चोरी की अलग- अलग घटनाओ का किया खुलासा*

*02 शातिर वाहन चोर आये दून पुलिस की गिरफ़्त में*
*अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 06 दो पहिया वाहन हुए बरामद*
*अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम*
*चोरी के वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की थे फिराक में*
*पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया*
*अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून में अलग-अलग स्थान से पांच अन्य दो पहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया, जिन्हें अभियुक्तो की निशानदेहि पर प्रेमनगर स्थित खंडर से बरामद किया गया*
*पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों आपस में दोस्त है जो एक-दूसरे को काफी समय से जानते है तथा नशा करने के आदि है, नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए दोनो अभियुक्त सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिल/ स्कूटी को मौका देखकर चोरी कर लेते है*
*बरामद वाहनो में से एक स्कूटी को अभियुक्तों द्वारा बिधोली हॉस्टल के बाहर से तथा एक मोटर साइकिल को नेहरु कालोनी क्षेत्र से चोरी किया था। शेष वाहनो को अभियुक्तो द्वारा नशे में देहरादून के अलग-अलग स्थानों से चोरी कर उक्त खंडर में छिपाकर रखा था*
*जिन्हें अभियुक्त मौका देखकर गैर प्रांत ले जाकर बेचने की फिराक में थे*
*गिरफ्तार*
1- जावेद पुत्र मोमिन निवासी अम्बीवाला, थाना प्रेम नगर, उम्र – 22 वर्ष
2- वंश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी विंग नंबर 6, प्रेम नगर, थाना प्रेम नगर, उम्र 20 वर्ष

