*INDIA CRIME NEWS ऋषिकेश क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों से 01 महिला सहित 03 शराब तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS ऋषिकेश क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों से 01 महिला सहित 03 शराब तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*कब्जे से 16 पेटी देसी तथा 01 पेटी अंग्रेजी (कुल 17 पेटी) अवैध शराब हुई बरामद*

*शराब तस्करी में प्रयुक्त कार व स्कूटी को किया सीज*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने -अपने क्षेत्र में मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है*

*जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है*

*कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों, जंगलात बैरियर ऋषिकेश व साई मन्दिर आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों 1- अनुज रावत पुत्र करण सिह रावत को 52 पव्वे इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की अग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी स0: यू0के0-07-बीजी-3229 तथा 2- संजय कुमार पुत्र बुद्ध सिंह निवासी रानीपुर थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष व 3- सपना पत्नी रामकुमार निवासी कृष्णा नगर कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष को कार संख्या: यू0के0-07- बीडी-4238 से 16 पेटी (720 पव्वे ट्रेटा पैक) अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *