*INDIA CRIME NEWS एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़*

*अन्य प्रांत की अवैध शराब को वैध बनाने का भी पर्दाफाश*

*बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*छापेमारी में हजारों जीवन रक्षक दवाइयाँ, पैकिंग मशीनें, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम एवं पैकिंग सामग्री बरामद*

*बरामद की गई दवाइयाँ (01 लाख टेबलेट 15 हजार सिरप बोतलो) को लोग अम्लता (एंटासिड), जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक), दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी तथा रक्तवर्धक (आयरन) सप्लीमेंट के उपचार में करते है प्रयोग*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशन में *एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया गया*

*कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया*

जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

अभियुक्त की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर *भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री तथा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया।

*गिरफ्तार*
धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)

*नकली एलोपैथिक दवाइयाँ*
▪️ ALKASOL – 2,400 बोतलें
▪️ CEFIFINE-200 – 11,200 टैबलेट
▪️ VELTAM – 76 बॉक्स (फैक्ट्री) एवं 02 पेटियाँ (गोदाम)
▪️ NIMUFIN – 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप)
▪️ SUNCLAV – 2,100 स्ट्रिप
▪️ RUBIRED SUSPENSION – 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें)
▪️ OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION – 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें)
▪️ VELTAM PLUS – 36,000 टैबलेट (03 पेटियाँ)
▪️ GABAPIN – 28,500 टैबलेट
▪️ SOMPRAZ – 2,100 टैबलेट

*अवैध अंग्रेजी शराब एवं आबकारी सामग्री*
▪️ MacDowell No.1 – 1,632 क्वार्टर
▪️ III RCS (चंडीगढ़ मार्क) – 1,016 बोतलें
▪️ MacDowell के ढक्कन – 500 नग
▪️ MacDowell के रैपर – 07 बंडल
▪️शराब की कांच के खाली नये क्वार्टर – 1000
▪️ उत्तराखण्ड राज्य आबकारी के होलोग्राम/सील – 03 बंडल

अन्य बरामदगी
▪️ ALKASOL के प्रिंटेड लेबल
▪️ RUBIRED SUSPENSION की प्रिंटेड फॉयल
▪️ GABAPIN-100 की प्रिंटेड फॉयल का 01 रोल
▪️ नकली दवाइयों के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *