*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे,रायपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 12 घंटे के अन्दर खुलासा।*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे,रायपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 12 घंटे के अन्दर खुलासा।*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*कब्जे से घटना में लूटी गई शत-प्रतिशत सम्पत्ति को किया बरामद।*

*रायपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को घर मे बंधक बनाकर दिया था लूट की घटना को अंजाम*

*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त बुजुर्ग महिला के मौहल्ले का है रहने वाला, जिसे बुजुर्ग महिला के घर में अकेले रहने की थी जानकारी*

*दोनो अभियुक्त खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर घुसे थे महिला के घर में*

 

श्रीमती गीता काला पत्नी अनिल काला निवासी गढवाली कालोनी रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 19-07-26 की अपरान्ह लगभग 14.00 बजे से 14.30 बजे के उनकी माता भुवनेश्वरी देवी निवासी गढवाली कालोनी गली न0 03 अपने घर में अकेली थी, उसी समय 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में आकर अपने आप को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए जबरन उनके घर के अन्दर घुसकर उनकी माता के साथ मारपीट कर उनकी माता जी के कुण्डल, अंगूठी, 03 हजार रू0 नगद व मोबाइल फोन लूट कर ले गये।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना में शामिल 02 संदिग्धों की फुटेज प्राप्त हुई, प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों के हुलिये से प्राप्त फुटेजों का मिलान कराया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सीक्यूआई जंगल रायपुर से घटना को अजांम देने वाले दोनों अभियुक्तों 01: सागर सिंह तथा 02: अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटी गयी शत प्रतिशत सम्पत्ति (कान के सोने के कुण्डल, अंगूठी, तीन हजार रूपये नगद व मोबाइल फोन) बरामद किये गये।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह दोनों प्लम्बर का काम करते हैं तथा नशे के आदी हैं, अभियुक्त सागर पीडित बुजुर्ग महिला के मौहल्ले में ही रहता है तथा उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती हैं, जिस कारण उसकेे द्वारा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने साथी अंकित के साथ मिलकर घर में लूट की योजना बनाई। योजना के मुताबिक दोनो अभियुक्त नगर निगम के कर्मचारी बनकर सफाई व्यवस्था चैक करने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसे तथा बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद दोनो अभियुक्त लूट के माल को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *