*INDIA CRIME NEWS हत्या के प्रयास में वांछित 15-15 हजार के 02 ईनामी पुलिस मुठभेड़ में हुये घायल*
*एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस*
*चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुँह पर कपड़ा लपेटे मोटर साईकिल सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास*
*पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर मौके से हो गये फरार*
*पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी फायरिंग*
*पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किया गये जबाबी फायर में दोनों बदमाशों के पेरों में लगी गोली*
*मौके से बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम को 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल हुयी बरामद*
*घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु ले जाया गया नजदीकी अस्पताल*
*दोनों अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत जानलेवा हमले के अभियोग में चल रहे थे वांछित*
*सड़क किनारे शराब पीने को लेकर अभियुक्तों का स्थानीय लोगों से हुआ था विवाद*
*विवाद के दौरान अभियुक्तो द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्थानीय लोगों पर की थी फायरिंग*
*घटना में 02 व्यक्ति गोली लगने से हो गये थे घायल, 01 अभियुक्त को पुलिस द्वारा मौके से किया था गिरफ्तार*
*गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बिहार में एक व्यक्ति की हत्या कर दिया था लूट की घटना को अंजाम,*
*बिहार पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त बिहार से भागकर आये थे ऋषिकेश, जहाँ घटना में शामिल एक अभियुक्त का है ससुराल,*

वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु ऋषिकेश पुलिस द्वारा रात्रि नटराज चैक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नम्बर प्लेट की एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति ढालवाला की ओर से आते दिखाई दिए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, पर वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को तेजी से भगाते हुये बैरियर को टक्कर मार दी तथा मौके से हरिद्वार बाईपास की ओर भाग निकले, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाईक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु आस- पास के थानों को सूचित करते हुये उक्त व्यक्तियों का पीछा किया गया।
खांड गांव के पास पुलिस टीम द्वारा बाईक सवार व्यक्तियों की घेराबंदी के दौरान बाईक सवारों द्वारा बाईक को रेलवे लाइन के समीप जंगल की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाईक व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। जो पुलिस वाहन के साइड मिरर पर लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जबाबी फायर में दोनो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी तथा जिन्हे घायल अवस्था में पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस बरामद हुये।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनकी पहचान 01 : आमिर पुत्र लड्डू निवासी : बिन्देश्वर कम्पाउण्ड गली, पक्की सराय, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार।₹, उम्र: 22 वर्ष 02 : अनवारूल हक उर्फ अनवर पुत्र सदाकत उर्फ सफाकत हुसैन-निवासी: भटवोली रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल पता: नबी करीम दिल्ली, उम्र – 24 वर्ष के रूप मे हुयी।

