*INDIA CRIME NEWS आकस्मिक निरीक्षण पर कोतवाली नरेंद्रनगर पहुंचीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं फायर सर्विस यूनिट का भी किया निरीक्षण*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS आकस्मिक निरीक्षण पर कोतवाली नरेंद्रनगर पहुंचीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं फायर सर्विस यूनिट का भी किया निरीक्षण*

*ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश*

*थाना परिसर का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानी कुशलक्षेम, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

जनपद टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कोतवाली नरेंद्रनगर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं फायर सर्विस यूनिट का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग, अभिलेख प्रबंधन, जनसुविधाओं तथा आपदा तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन एवं जनसेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही आगामी वर्षाकाल को देखते हुए फायर एवं आपदा प्रबंधन संसाधनों को पूर्णतः तैयार एवं क्रियाशील बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

#TehriPolice #SSPTehri #OperationPrahar #NarendranagarPolice #WomenSafety #FireService #DisasterPreparedness #UttarakhandPolice #जनसेवा_सुरक्षा_मित्रता #TehriGarhwalPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *