*INDIA CRIME NEWS देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई पुलिस टीम की मुठभेड, 02 बदमाश हुए घायल*

*एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस*
*ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों पर कर रही लगातार कड़ी कार्यवाही*

*चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुंह पर कपड़ा लपेटे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास*
*पुलिस चेकिंग पर न रुककर बदमाशों द्वारा बैरियर को टक्कर मारकर मौके से श्यामपुर की ओर हो रहे थे फरार*
*बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर*
*पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशो के पैर पर लगी गोली*
*बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद*
*दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में थे वांछित*
*दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर किया था उन्हें घायल*

*घायल बदमाशो को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भेजा गया,*
*मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय में पहुंच कर ली घटना की जानकारी*

