*INDIA CRIME NEWS उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक को मिला पहला ‘दिल्ली गौरव सम्मान*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक को मिला पहला ‘दिल्ली गौरव सम्मान*

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी और अधिवक्ता विदुषी निशंक को शिक्षा, न्याय, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की।

संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार आयोजित ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने विदुषी निशंक को सम्मान प्रदान किया।

विदुषी निशंक पेशे से अधिवक्ता हैं और भारत के प्रथम ‘लेखक गांव’ की निदेशक के रूप में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी दिवंगत माता की स्मृति में स्थापित ‘कुसुम कांता फाउंडेशन’ के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।
शैक्षणिक क्षेत्र में भी विदुषी निशंक की उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं। वह विधि की स्वर्ण पदक विजेता हैं तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से एलएलएम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के लिए कॉमनवेल्थ स्कॉलर भी रही हैं। शिक्षा, विधि, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनकी सक्रियता महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *