*INDIA CRIME NEWS कांवड़ यात्रा की आड़ में हुड़दंग मचाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दुपहिया वाहनों पर रुद्रप्रयाग पुलिस और परिवहन विभाग का बड़ा प्रहार*
*350 से अधिक वाहनों की सघन चेकिंग, साइलेंसर मॉडिफिकेशन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर दर्जनों वाहनों के कटे चालान*

*रुद्रप्रयाग: पवित्र सावन मास में संचालित कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आज दिनांक 08/08/2026 को रुद्रप्रयाग जनपद के जवाड़ी चौकी पर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।*
*हाल के दिनों में यात्रा मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुपहिया वाहनों के ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर या मॉडिफाइड/रैट्रोफिटेड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज आवाज निकालने और हुड़दंग मचाने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे शांत पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ-साथ गंभीर ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, जिससे आम नागरिकों, बुजुर्गों और वन्यजीवों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था*

*जवाड़ी चौकी पर संयुक्त चेकिंग: एआरटीओ रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चौहान एवं शहर कोतवाल रुद्रप्रयाग मुकेश चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत 350 से अधिक वाहनों को रोककर जांच की गई*
*चालानी कार्यवाही – चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग (एआरटीओ) द्वारा 23 दुपहिया वाहनों के खिलाफ साइलेंसर हटाकर/मॉडिफाइड कर तेज आवाज निकालने पर चालान किए गए। पुलिस विभाग द्वारा 15 अन्य वाहनों का चालान काटा गया।*
*अगस्त्यमुनि क्षेत्र में सख्त कदम: कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत एसएचओ गुमान सिंह एवं एसएसआई महेश रावत की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।*
*अपील एवं सख्त चेतावनी – अभियान के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और शान्तिपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी।*
#RudraprayagPolice #UttarakhandPolice

