*INDIA CRIME NEWS अवैध गतिविधियों में लिप्त के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी,सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 को किया गिरफ्तार*

*कब्जे से जुए में लगाई गयी नगदी व ताश के पत्ते हुए बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
विकासनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौहर वाली गली ढकरानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों 1- फरीद पुत्र मंजूला 2- राकेश पुत्र विश्वनाथ 3- सरीफ पुत्र सबारती को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1460 रुपये नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुये।
1- फरीद पुत्र मंजूला निवासी वार्ड नं0- 05 ढकरानी विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष
2- राकेश पुत्र विश्वनाथ निवासी गुडरिच चाय बगीचा विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष
3- सरीफ पुत्र सबारती निवासी वार्ड नं0- 07 ढकरानी विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 60 वर्ष

