*INDIA CRIME NEWS जनपदभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान; बैंकों में सुरक्षा ऑडिट, सड़कों पर चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS जनपदभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान; बैंकों में सुरक्षा ऑडिट, सड़कों पर चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी*

*चौक-चौराहों से बैंकों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा, बैंक सुरक्षा मानकों एवं वाहन सत्यापन पर विशेष फोकस*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन एवं प्रभावी चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार गहन जांच की जा रही है। विशेष रूप से सरकारी, निजी एवं ग्रामीण बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का भी नियमित रूप से भी चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा कर्मियों से समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैंक परिसर में भीड़ प्रबंधन आदि सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।

इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन एवं संदिग्ध अथवा लावारिस अवस्था में खड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *