*INDIA CRIME NEWS Cy-Vazra अभियान’ के तहत साइबर फ्रॉड गिरोह के 02 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*
*कब्जे से 01 आईफोन, 01 विबो फोन, विभिन्न आधार कार्ड , पैन कार्ड व रु 1,00,000/- नगद बरामद*

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान ‘Cy-Vazra के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा में साइबर अपराध से सम्बन्धित घटनाओं के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावच्यॉ के पर्यवेक्षण में साइबर थाना पर आईटी एक्ट से सम्बन्धित 02 साइबर अपराधी अभियुक्त 01. कमला खड़का व 02. करण सिंह शेखावत को साइबर थाना कार्यालय से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 01 iphone, 01 Vivo Phone, विभिन्न आधार कार्ड , पैन कार्ड व रु 1,00,000/- नगद बरामद किया गया ।
वादी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी म0न0 2060 आवास विकास कालोनी जनपद गोण्डा द्वारा साइबर थाना पर लिखित तहरीर दिया गया था कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है रात्रि में वे सो रहे थे कि उनके बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी व सहमति के रु0 5,23,600/- की धनराशी विभिन्न अनाधिकृत लेने देन के माध्यम से निकाल ली गई। उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का OTP, PIN, पासवर्ड या अन्य कोई गोपनीय बैंक जानकारी नही दी गयी है। सभी ट्रांजेक्शन MakeMyTrip के माध्यम से हुआ है। वादी के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक दावच्यॉ के नेतृत्व में कई टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना को घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे
साइबर थाना द्वारा घटना में संलिप्त 02 साइबर अभियुक्तों 01. कमला खड़का व 02. करण सिंह शेखावत को साइबर थाना कार्यालय से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 iphone, 01 Vivo Phone, विभिन्न आधार कार्ड , पैन कार्ड व रु 1,00,000/- नगद बरामद बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना साइबर थाना द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह के सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में जाकर अलग-अलग मोबाइल सिम प्राप्त करते हैं तथा उक्त सिम के माध्यम से विभिन्न बैंकों में डिजिटल माध्यम से खाते खुलवाते हैं। इन बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगवाकर जमा की जाती है तथा उक्त धनराशि को एफ0डी0 (Fixed Deposit) के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है। एफ0डी0 के आधार पर संबंधित बैंक से डिजिटल माध्यम से लगभग उतनी ही धनराशि की क्रेडिट लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर लेते हैं। इन क्रेडिट कार्डों का प्रयोग कर महंगे आभूषण, विशेषकर तनिष्क के आभूषण, फ्लाइट की टिकट तथा अन्य ऐशो-आराम की वस्तुओं पर धनराशि खर्च की जाती है। इसके बाद संबंधित क्रेडिट कार्ड की क्लोजर रिक्वेस्ट डालकर उसे बंद कराने की प्रक्रिया की जाती है। अभियुक्तों के अनुसार उनके मोबाइल फोन में डिजिटल रूप से संचालित लगभग 06-07 बैंक खाते तथा 06-07 क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हैं। अभियुक्तों द्वारा इन्हीं क्रेडिट कार्डों का प्रयोग विभिन्न शहरों में रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट एवं होटलों की बुकिंग करने तथा पार्टियां करने में भी किया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. कमल खड़का पुत्र लक्ष्मी खड़का निवासी किसन धर्मकांटा के पास, जयपुर राजस्थान
2. करण सिंह शेखावत पुत्र मनोहर सिंह शेखावत निवासी श्री माधोपुर नांगल भीम थाना श्री माधोपुर जिला सीकर राजस्थान।

