*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते अपराधी*
*हत्या के प्रयास में फरार चल रहे को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*पुराने विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर किया था जानलेवा हमला*
*अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था अभियुक्त*
वादी नसीम निवासी क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन पर एक लिखित तहरीर दी की रात्रि अभियुक्त भरत कुमार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र मोहम्मद दानिश पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में दी गयी।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजों एंव आस-पास के लोगों के बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही अभियुक्तो के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झील तिरहा कम्युनिटी हॉल क्लेमेंट टाउन के पास से घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त भरत कुमार पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में प्रकाश में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

