*INDIA CRIME NEWS अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा,पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा,पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी में जा चुका है जेल*

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सत्यम पुत्र रामलखन पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदि है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की गई स्कूटी को सस्ते दामों में किसी को बेचने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *