*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का अपराधियों पर एक और वार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का अपराधियों पर एक और वार*

*ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को लाखो रुपये कीमत के आभूषणों व नगदी के साथ किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ज्वैलरी व नगदी हुई बरामद*

सुमन राणा पत्नी श्री महिपाल राणा, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश द्वारा चौकी आईडीपीएल पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा तीन सोने की चैन, एक सोने का गले का नेकलेस, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, एक चांदी का ब्रेसलेट, जिसे उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए रखा था, उसे बैंक से लेकर वापस अपने घर आ रही थी। उक्त सभी आभूषणों व 64,000/- रु० नगद उनके द्वारा एक भूरे रंग के पर्स में रखकर उसे काले रंग के एक बड़े पर्स में रखा था। रास्ते मे भरत विहार गेट के पास केले की ठेली पर केले लेने के दौरान उनके द्वारा अपने पर्स को ठेली में रखकर ठेली संचालक राजकुमार को गूगल-पे के माध्यम से भुगतान किया गया। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा तो काले रंग के बड़े पर्स में रखा भूरे रंग का पर्स व उसमे रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी हो गए थे। वादिनी द्वारा ठेली संचालक राजकुमार पर चोरी करने का शक व्यक्त किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा चौकी आईडीपीएल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घटना में संदिग्ध अभियुक्त राजकुमार योगनगरी रेलवे स्टेशन की ओर गया है, जो बिहार भागने की फिराक में है।

प्राप्त सूचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास से घटना में संदिग्ध अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व0 शिव शाह, निवासी सिसवा सरियामन, थाना बैरिया, जनपद बेतिया, बिहार, उम्र करीब 35 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई। बरामद ज्वेलरी व नगदी के संबंध में अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ज्वैलरी व नगदी को अपनी ठेली में सामान लेने आई एक महिला के पर्स से चोरी करना बताया गया, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए बरामद ज्वेलरी व नगदी को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 18/08/2026 को वादिनी सुमन राणा उसकी ठेली पर केले लेने आई थी। इस दौरान अभियुक्त द्वारा वादिनी को बातचीत में उलझाकर उनके काले रंग के बड़े पर्स के अंदर रखा भूरे रंग का पर्स चोरी कर लिया था, जिसमे से उसे सोने के कीमती आभूषण एवं नगदी मिली। अभियुक्त चोरी किए गए माल को लेकर बिहार भागने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया।

*गिरफ्तार*

1- राजकुमार पुत्र स्व0 शिव शाह निवासी- सिसवा सरियामन, थाना बैरिया, जनपद बेतिया, बिहार
उम्र- 35 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *