*INDIA CRIME NEWS कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टिहरी पुलिस पूरी तरह सतर्क*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टिहरी पुलिस पूरी तरह सतर्क*

*एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में मुनि की रेती क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च, रिक्रूट आरक्षियों की कराई गई जीरो परेड, श्रद्धालुओं से शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील*

आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेन्द्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों की जीरो परेड आयोजित कर उन्हें अनुशासन, ड्यूटी के दौरान व्यवहार, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फ्लैग मार्च शीशम झाड़ी, कैलाश गेट, मधुबन तिराहा, तपोवन एवं लक्ष्मण झूला रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन एवं कांवड़ यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा मेले के दौरान पुलिस की पुख्ता तैयारियों का संदेश देना रहा।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से कांवड़ मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया गया।

फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी कैलाश गेट, तपोवन, ढालवाला, भद्रकाली एवं जानकी पुल, थाना मुनि की रेती के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

जीरो परेड के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

टिहरी पुलिस की अपील

कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टिहरी पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि—

 

*पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें*
*यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें*
*किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस अधिकारी को दें*
*अफवाहों पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें*
*कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण बनाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *