*INDIA CRIME NEWS राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने अलका लांबा के नेतृत्व में नवनियुक्त मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का किया स्वागत*
*अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया*
*शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि श्री डी.के. शिवकुमार एक अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी*

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के रूप में डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।
शिल्पी अरोड़ा ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

