*INDIA CRIME NEWS ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देर रात्रि सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़*

*एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने*
*पुलिस मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल*
*शातिर बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार*
*पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश हुआ घायल*
*घटनास्थल पर बदमाश के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज*
*घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी*
*कोतवाली डोईवाला/रानीपोखरी में चोरी के अभियोग में था वांछित*

*बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर चोरी आर्मस एक्ट आदि आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग है पंजीकृत*
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान मध्य रात्रि पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर चौकी हर्रावाला मे नियुक्त कर्म0गण मौके पर पहुंचे, तो उक्त सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 का चालक पुलिस कर्म0गण को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा तथा पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु चालक द्वारा रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तथा उच्च अधिकारी को इस संबंध में सूचना दी गई।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए उक्त वाहन की थानो/चौकी व बैरियरो पर सघंन चैकिंग कर घेराबन्दी करने तथा वाहन को रोककर सम्बन्धित चालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये

संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 कि0मी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे NH के बोर्ड से टकरा गया और वह पास ही जंगल की ओर भागा तथा उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गयी, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा बीवीकारतूस बरामद हुए । आरोपी से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ बताया, अभियुक्त को तत्काल मौके से उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

