*INDIA CRIME NEWS बूढ़े माँ-बाप का झलका दर्द, दून पुलिस की कार्यवाही पर जताया आभार*
*अर्जुन सिंह भण्डारी*
देहरादून-: प्रेमनगर में कल बुधवार देर रात पुलिस व कुख्यात बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश अकरम की मौत की खबर आने के बाद 2014 में बालावाला में जिस घर मे अकरम ने साथियों संग लूट कर उस घर के चिराग अंकित की हत्या कर दी गयी थी,उस मृतक अंकित के बूढ़े-बाप ने अकरम की मौत को दून पुलिस का इंसाफ बता दून पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
वहीं प्रेमनगर में कल रात बदमाशो द्वारा जिस ठेकेदार के साथ लूट कर उसे गोली मारी थी, उस ठेकेदार द्वारा भी दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया हैं । घायल देवराज ने बताया कि वह पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल का आभार व्यक्त करते है कि उनकी टीम द्वारा त्वरित रिस्पांस किया गया, साथ ही थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौड़ का भी वह आभार करते है जिन्होंने 112 पर मिली सूचना पर तुरन्त मौके पर आकर उनकी जान बचाई। उन्होंने कहा कि कल देर रात से ही पुलिस टीम उनके साथ है।
*घायल देवराज ने निरीक्षक नरेश राठौड़ के भी घटना में घायल होने पर ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य की कामना की है*

#UttarakhandPolice
#DoonPolice
#dehradun
#uttarakhand

