कनखल चौक बाजार से कई बार सूचनाये मिल रही थी कि चौक बाजार मे बाहर से आने वाले वाहनों द्वारा अबैध रुप से नो पार्किंग जोन मे गाडियां खडी की जाती है व रेडी ठेली / दुकानदारों द्वारा रोड पर टेली / दुकान का सामान रोड पर रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे उक्त स्थान पर जाम की स्थिति बनी रहती है ।
प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा पुलिस टीम गठित कर चौक बाजार से अतिक्रण हटाया गया । व जो वाहन नो पार्किंग जोन मे लगी थी उनको ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्रैन के माध्यम से खिंचवाकर चालानी कार्यवाही की गयी ।
भविष्य में भी इसी प्रकार से लगातार कार्यवाही की जायेगी । जिससे आम जनता को जाम की स्थिति से न जूझना पडे ।
