*INDIA CRIME NEWS सनराइज एकेडमी में पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित,महिला सुरक्षा सेल की एलसी नीलम ने दिया प्रशिक्षण*

रायपुर रोड स्थित *सनराइज एकेडमी* में शनिवार को बच्चों की सुरक्षा को लेकर _पॉक्सो एक्ट – Protection of Children from Sexual Offences Act 2012_ पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का संचालन *महिला सुरक्षा सेल की लेडी कांस्टेबल श्रीमती नीलम* द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी *शिक्षक, कार्यालय कर्मचारी एवं सहायक स्टाफ* उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की *प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू तोमर* ने एलसी श्रीमती नीलम का पौधा देकर स्वागत किया और विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया*
*एलसी श्रीमती नीलम ने पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक बच्चा इस कानून के दायरे में आता है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों का यह कानूनी दायित्व है कि यदि उन्हें बच्चे के साथ किसी भी प्रकार के शोषण की आशंका हो तो 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देना अनिवार्य है*

*उन्होंने कर्मचारियों को बच्चों में दिखने वाले खतरे के संकेतों, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और गोपनीयता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया। साथ ही विद्यालय में बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए*
*प्रधानाचार्या नीतू तोमर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार की कार्यशालाएं स्टाफ को जागरूक करने और उन्हें कानूनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने में मदद करती हैं*

कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें स्टाफ ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। अंत में सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा के प्रति संकल्प लिया।
कार्यक्रम में *प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मोनिका शर्मा*, तथा *समन्वयक श्रीमती प्रतिभा खत्री, श्रीमती प्रीति बख्शी एवं श्रीमती नूपुर दत्ता* भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

