*INDIA CRIME NEWS गंगोत्री धाम में कांवडियों की अप्रत्याशित भीड़ के बीच उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS गंगोत्री धाम में कांवडियों की अप्रत्याशित भीड़ के बीच उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में*

*SP उत्तरकाशी ने गंगोत्री धाम में कैंप कर संभाली व्यवस्थाओं की कमान, कांवड़ियों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु किए पुख्ता इंतजाम*

*कांवड़ यात्रा पीक के दौरान श्री गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने श्री गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं तथा कांवड़ लेकर लगातार अपने-अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। अब तक 60 हजार से अधिक कांवड़िये श्री गंगोत्री धाम से कांवड़ लेकर प्रस्थान कर चुके हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार कांवड़ यात्रियों की संख्या में करीब 30–35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है*

*कांवड़ यात्रियों की लगातार बढ़ती अप्रत्याशित भीड़ के दृष्टिगत उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यात्रा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं एवं यातायात व्यवस्था की कमान संभाली गई है। उनके निर्देशन में पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही हेतु सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं*

पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ रूट पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लेते हुए श्री गंगोत्री धाम पहुंचकर रात्रि में वहीं कैंप किया गया। उनके द्वारा ग्राउंड जीरो से पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए प्रभावी पुलिसिंग एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। श्री गंगोत्री धाम पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों का स्वागत एवं सत्कार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात, पार्किंग एवं बैरियर व्यवस्था का पालन करने, नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने तथा भीड़ के दौरान धैर्य, अनुशासन एवं संयम बनाए रखते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा वर्तमान में पीक पर है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी, आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहें। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पापड़गाड, भटवाड़ी भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

श्री गंगोत्री धाम में बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से संचालित करने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात नियमन/डायवर्जन तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए ड्रोन एवं CCTV के माध्यम से लगातार निगरानी तथा आपातकालीन सहायता एवं त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पार्किंग स्थलों, बैरियर प्वाइंट्स, प्रमुख यातायात मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुये बताया गया कि यातायात व्यवस्था इस प्रकार संचालित करने को कहा गया कि कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं अन्य श्रद्धालुओं को भी आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बीते दिवस पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री गंगोत्री धाम में सांयकालीन आरती के दौरान मां गंगा जी की पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, चौकी प्रभारी गंगोत्री  प्रमोद उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

#KanwarYatra2026
#SafeKanwarYatra
#gangotridham
#trafficmanagement
#UttarakhandPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *