*INDIA CRIME NEWS चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत*

Share Button
*INDIA CRIME NEWS चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत*
चम्पावत। मंच-तामली रोड पर स्थित घटोत्कच मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक टिप्पर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर लगभग पूरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब चम्पावत से मंच तामली की ओर जा रहे टिप्पर (यूके 03 सीए 3277) की चपेट में दीपक जोशी की स्कूटी (यूके 03 डी 4097) आ गई।
मृतक की पहचान मूल रूप से मोराड़ी बनलेख निवासी व हाल निवासी आरएफसी गोदाम के समीप दीपक जोशी (20) पुत्र मुरली जोशी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश बोहरा ने बताया है कि टिप्पर चढ़ाई की ओर जा रहा था जबकि स्कूटी ढलान की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। वहीं कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि सबका पंचनामा किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहां को कब्जे में लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *