*INDIA CRIME NEWS राष्ट्रपति के दून दौरे के तहत यातायात रहेगा डायवर्ट*

*देहरादून। राष्ट्रपति के दून भ्रमण कार्यक्रम के तहत शहर का यातायात डायवर्ट किया जायेगा। जिसके तहत जनता को यातायात प्लान देखने के बाद ही शहर में भ्रमण करने के लिए निकलना चाहिए*

ऋषिकेश तथा भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा। ऋषिकेश की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 6 नम्बर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साई मन्दिर होते हए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। 13 जून कोे आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लॉन तैयार किया गया है। पांिसग आउट परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जायेगा। प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा। सेलाकुई व भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा। देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा। उक्त डायर्वजन समय को यातायात के दबाव के अनुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।

