*INDIA CRIME NEWS 01 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS 01 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता*

*प्रोपर्टी विवाद के चलते सुपारी देकर कराई थी अपने सौतेले भाई की हत्या*

*पूर्व में पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी व उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को किया था गिरफ्तार*

*जतिन कुमार निवासी जी0एम0एस0 रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए दिनांक 19/05/26 को घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर दिनांक 26/05/25 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों हुमेरा उर्फ जोया तथा अमित भटेजा की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया को दिनांक 23/05/2026 को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के बयानों के आधार पर उक्त घटना के मास्टरमाइंड अमित भटेजा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें देते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की जा रही थी। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित 50 हजार के ईनामी अभियुक्त अमित भटेजा को दिनांक: 05-06-26 को जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास एक बैग से कुछ संपत्ति व गाड़ियों के कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका बड़ा सौतेला भाई अजय भटेजा शराब पीने का आदी था जिसके पास देहरादून व मसूरी में कई संपत्तियां थी। उक्त सम्पतियों में अभियुक्त के पिता का पैसा भी लगा हुआ था। अभियुक्त द्वारा अजय भटेजा से पूर्व में कई बार अपनी प्रापर्टी में से कुछ हिस्सा देने को कहा गया था पर वह उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अपनी अययाशी व शराब में लुटा रहा था। दिनांक 23-05-25 को अभियुक्त अमित घटना में शामिल राजन उर्फ़ जैकी, उसकी प्रेमिका हुमेरा तथा एक अन्य व्यक्ति को अजय भटेजा का मसूरी स्थित कॉटेज दिखाने ले गया था। वहां अभियुक्त ने राजन उर्फ़ जैकी को अजय भटेजा द्वारा उसे सम्पत्ति में हिस्सा न देने की बात बताते हुए उसे रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में राजन उर्फ जैकी को जाखन स्थित सम्पत्ति में आधा हिस्सा देने तथा नकुड सहारनपुर में हुए गोलीकांड जिसमें राजन उर्फ जैकी का नाम शामिल था, में उसका नाम ना आने देने का ऑफर दिया गया, जिस पर राजन उर्फ़ जैकी अजय भाटिया की हत्या करने के लिए तैयार हो गया।

योजना के मुताबिक राजन उर्फ जैकी तथा हुमेरा उर्फ जोया ने अजय भटेजा के जाखन स्थित घर में उसकी तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी तथा घटना के बाद दोनो मौके से भाग गये। घटना के अगले दिन प्रात: अभियुक्त अमित भटेजा मौका देखकर उक्त कमरे में गया तथा उसके द्वारा वहां रखे प्रॉपर्टी के कागजात व अन्य दस्तावेज उठाकर अपने साथ ले गया। उक्त घटना के बाद कुछ दिन पूर्व घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों राजन तथा हुमेरा के पकडे जाने तथा उक्त घटना में अपना नाम सामने आने पर अभियुक्त अमित चोरी छिपे अपने वकील से मिलने देहरादून न्यायालय जा रहा था जहां पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*नाम पता गिरफ्तार*

अमित भटेजा पुत्र स्व० विनय कुमार निवासी लेन नंबर 29 सर्किट हाउस रोड ,शारदा नगर, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर, उम्र 38 वर्ष।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *