*INDIA CRIME NEWS तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित राजेश्वरी राणा ने संभाला सुपरवाइजर का कार्यभार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित राजेश्वरी राणा ने संभाला सुपरवाइजर का कार्यभार*

*महिला एवं बाल विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता*

रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय जखोली में नव नियुक्त सुपरवाइजर राजेश्वरी राणा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा पोषण अभियान जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग, उनके सुचारु संचालन, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राजेश्वरी राणा इससे पूर्व तीन दशक से अधिक समय तक कपणियां आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। अपने समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर उन्होंने विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2024 में उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुश्री गोल्डी सिंह ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचेगा तथा महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़, दिनेश कोठारी, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राणा, उदय सिंह रावत, ऊषा नेगी सहित विभागीय कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *