*INDIA CRIME NEWS एसएसपीटिहरी श्वेता चौबे का पुलिस कार्यालय की महत्वपूर्ण शाखाओं का औचक निरीक्षण,कार्यकुशलता एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर दिया विशेष जोर*

जनपद टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित DCR, DCRB, वायरलेस वर्कशॉप एवं नफीस सेल का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, अभिलेख प्रबंधन, संचार व्यवस्था एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
🔹 त्वरित एवं प्रभावी सूचना संचार व्यवस्था पर जोर
🔹 अपराध अभिलेखों के डिजिटल प्रबंधन को और सुदृढ़ करने के निर्देश
🔹 सभी संचार उपकरणों को पूर्णतः क्रियाशील रखने के निर्देश
🔹 वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर बल
🔹 पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने की अपेक्षा

“आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रभावी संचार व्यवस्था ही आधुनिक पुलिसिंग की आधारशिला हैं।”
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#TehriPolice #SSPTehri #ModernPolicing #SmartPolice #TechnologyDrivenPolicing #UttarakhandPolice #PublicService #TehriGarhwalPolice

