*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों पर पड़ी भारी,गोकशी की घटना में वांछित को किया गिरफ्तार*

*अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सहसपुर तथा सेलाकुई क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं को दिया था अंजाम*
*घटना में शामिल अभियुक्त के एक अन्य साथी को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार*
रात्रि में कोतवाली सहसपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा गोकशी की घटना की जा रही है, सूचना पर कोतवाली सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त सावेज को अवैध गौमांस व गोकशी के घटना में प्रयुक्त उपकरण कुल्हाडी, चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू पुत्र काला, शमीम पुत्र सलीम, समीर उर्फ टीटला पुत्र सलीम, आफताब पुत्र सलीम, आशिफ पुत्र सलीम उर्फ नानू, अमीर पुत्र सुनडू उर्फ कुर्बान, सलमान उर्फ मुल्ला सभी निवासी ग्राम खुशहालपुर के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अन्जाम दिया जाना बताया गया, जिस पर घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी, पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान रात्रि में पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त वसीम को खुशहाल पुर से गिरफ्तार किया गया।

