*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,30 लाख रुपये की एमडीएमए व स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,30 लाख रुपये की एमडीएमए व स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*

*हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद*

*बरामद मादक पदार्थों को सहारनपुर से तस्करी कर लाया था देहरादून*

*हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना*

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई प्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपए मूल्य की 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया वह यह मादक पदार्थ सहारनपुर से लाकर देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन और एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर एमडीएमए लेकर देहरादून पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
21 जुलाई देर रात रात अरण्य विहार क्षेत्र में एक खाली प्लॉट के पास पुलिस ने दानिश निवासी ग्राम नागल, थाना नागल, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया आरोपी ने एमडीएमए और स्मैक सहारनपुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदी थी। उसे देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में बेचने की योजना थी। पुलिस को पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी मिले हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। साथ ही इस मामले में रायपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार*

1- दानिश पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम नागल, थाना नागल सहारनपुर, उम्र 32 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *