*INDIA CRIME NEWS लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं मध्य कमान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय संगोष्ठी*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं मध्य कमान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय संगोष्ठी*

*बाढ़ एवं बाढ़ संबंधी आपदा प्रबंधन” के उद्घाटन सत्र में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 राजीव कृष्ण ने प्रतिभाग किया*

*संगोष्ठी का उद्देश्य बाढ़ एवं जलजनित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन हेतु विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, अनुभवों एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना था*

अपने संबोधन में पुलिस महानिदेशक ने उत्तर प्रदेश पुलिस की आपदा प्रबंधन रणनीति के पाँच प्रमुख स्तंभ—Prevention, Preparedness, Prediction, Protection एवं Prompt Response —का उल्लेख करते हुए जलजनित दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में वर्ष 2017 में एसडीआरएफ की स्थापना के बाद प्रदेश की आपदा प्रबंधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पीएसी की 17 बाढ़ राहत कंपनियाँ (51 प्लाटून) तथा एसडीआरएफ की 6 कंपनियाँ (18 टीमें) सहित लगभग 2,500 प्रशिक्षित जवान बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से निपटने के लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही जलजनित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घाटों की सुरक्षा के लिए विस्तृत SOP लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ-2025 जैसे विशाल आयोजन में डूबने से एक भी जनहानि नहीं हुई, जो उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी, क्षमता एवं प्रभावी जल सुरक्षा प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर माननीय जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री उ0प्र0 श्री स्वतंत्र देव सिंह, उपाध्यक्ष UPSDMA ले. जनरल योगेन्द्र डिमरी (से.नि.), प्रमुख सचिव राजस्व उ0प्र0 श्रीमती अपर्णा यू., उपाध्यक्ष बिहार SDMA डॉ. उदय कांत मिश्र तथा जीओसी-इन-सी मध्य कमान ले. जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

#UPPolice #DisasterManagement #UPSDMA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *