*INDIA CRIME NEWS बी.एल.ओ. सहायकों की नियुक्ति में अनियमितताओं के विरोध में महानगर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून को एक ज्ञापन सौंपकर जनपद में की गई बी.एल.ओ. सहायकों की नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं एवं पक्षपातपूर्ण चयन प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई।
ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में बी.एल.ओ. सहायकों की नियुक्ति की गई है, जिसमें कई स्थानों पर सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बी.एल.ओ. सहायकों का चयन पूर्णतः गैर-राजनीतिक एवं निष्पक्ष होना चाहिए, जबकि वर्तमान नियुक्तियों में इस सिद्धांत की अनदेखी की गई है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। यदि निर्वाचन कार्यों में राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जाती है तो इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार की चुनावी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन नियुक्तियों पर आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनकी जांच कर पात्र एवं निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की ,
इस मौजे पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पचवादून संजय किशोर, BLA 1 रायपुर सत्येंद्र पंवार, BLA 1 मसूरी गोदावरी थापली, BLA 1 चकराता उमा दत्त जोशी उपस्थित थे

