*INDIA CRIME NEWS पंचतत्व में विलीन हुए आईटीबीपी जवान, जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS पंचतत्व में विलीन हुए आईटीबीपी जवान, जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन*

उधम सिंह नगर। जिले के नानकमत्ता निवासी आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवान मनोज चंद्र अटवाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मनोज चंद्र अटवाल जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उनकी अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी हुई थी, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।  पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोमवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगापुर खत्ता, ग्राम गिधौर निवासी 28 वर्षीय मनोज चंद्र अटवाल पुत्र कृष्णानंद अटवाल वर्तमान में आईटीबीपी में तैनात थे और जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे थे।

परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई, जिससे उनका निधन हो गयाय हृदय गति रुकने से उनका निधन होना बताया जा रहा है। सोमवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर नानकमत्ता पहुंचा था।  लोगों ने अपने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गंगापुर खत्ता ले जाया गया। यहां आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देकर अपने साथी को अंतिम सम्मान दी।

वीर जवान के छोटे भाई हेम अटवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *