*INDIA CRIME NEWS हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया*
साथ ही खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन भी मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इसके अन्तर्गत सहसपुर विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों द्वारा कनिष्ठ वर्गीय संस्कृत नाटक, समूहगान, संस्कृत श्लोक, आशुभाषण, श्लोक उच्चारण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं खंड संयोजक शिवानी पेटवाल एवं डॉ गीता राम नौटियाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

