*INDIA CRIME NEWS हरेला पर्व धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता हैः धामी*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS हरेला पर्व धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता हैः धामी*

*हरेला के मौके पर गुरूवार को जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री
प्रदेश में तय लक्ष्य से ज्यादा 10 लाख 80 हजार पौधे रोपने गए*

*उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाया जा रहा हरेला पर्व*

देहरादून। गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर वृद्ध जागेश्वर और भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर धाम में भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा की।

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधा रोपते हुए प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड कीमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। दौरे को लेकर सुबह से ही जागेश्वर धाम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,क्षेत्रीय विधायक  मोहन सिंह मेहरा, डीएम अंशुल सिंह,मंदिर समिति कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, एसएसपी चंद्रशेखर घोके, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीएम धामी ने हरेला के मौके पर पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह पर्व धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। सीएम धामी ने कहा हमने पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य लिया था। इस लक्ष्य को पार कर अब तक 10 लाख 80 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। सीएम धामी के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में पौधारोपण किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, डीएम मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध समेत साधु संतों और समाजसेवियों ने अपने नाम के साथ पौधे लगाए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

हरिद्वार वन विभाग के अंतर्गत आने वाले नगर में मियांवाकी वन विकसित किया गया है। यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे हैं। खासकर यहां बाहर से आने वाले लोग अपने और अपने परिजनों व पूर्वजों के नाम पौधे लगाते हैं। जिनकी देखरेख वन विभाग के कर्मचारी करते हैं। इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले लोक पर्व पर नगर वन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री सतपाल महाराज, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, वॉर्डन अजय लिंगवाल समेत कई लोगों ने 200 पौधे लगाए। नीम, बरगद, पीपल, रुद्राक्ष जैसे छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा लोक पर्व हरेला, उत्तराखंड का सबसे बड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। सरकार की ओर से आज सभी विभागों को पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। धूमधाम के साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार के साथ ही आमजन की भी जिम्मेदारी है।

*हरिद्वार डीएम ने बेटे के साथ लगाया पौधा*
हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। रोशनाबाद स्थित परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने बेटे के साथ फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उधर, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने भी हरेला पर्व पर जनपदभर में पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *