*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फसते नशा तस्कर,लाखो रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फसते नशा तस्कर,लाखो रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 13 लाख से अधिक अनुमानित मूल्य की 46 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*तस्करी मे प्रयुक्त वाहनों को पुलिस ने किया सीज*

*बरामद स्मैक को बिजनोर से खरीदकर लाये थे अभियुक्त*

*नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की थे फिराक में*

ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी।

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों (1)- तरुण उर्फ चीनू तथा (2)- विकास को फव्वारा चौकी क्षेत्र से 46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को सीज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह दोनो नशे के आदि है तथा उक्त स्मैक को वो दोनों नजीबाबाद से एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाये थे, जिसमें से कुछ स्मैक को वह अपने नशे के लिए इस्तेमाल करने तथा बाकी को नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने कि फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *