*INDIA CRIME NEWS दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से अपराधियों का पुलिस के चंगुल से बच निकलना हुआ नामुमकिन*

*मन्दिर में हुई चोरी की घटना दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल व नगदी हुई बरामद*
*नशे के आदी है गिरफ्तार अभियुक्त, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये दिया गया था चोरी की घटनाओ को अंजाम*
राजीव तोमर सचिव श्री शिव मन्दिर समिति (रजि) दुर्गा एन्कलेव सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि श्री दुर्गा एन्कलेव सहस्त्रधारा रोड स्थित श्री शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा मूर्तियां व अन्य सामान चोरी व क्षतिग्रस्त कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासोें के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कृष्णा थापा पुत्र बारू को घटना में चोरी किये गये माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।

