*INDIA CRIME NEWS नशे में स्टेयरिंग थामना पड़ा भारी, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का शिकंजा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS नशे में स्टेयरिंग थामना पड़ा भारी, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का शिकंजा*

*जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पोखरी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है*

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK11B-5131 (ऑल्टो कार) के चालक संजय खाली पुत्र श्री गोविन्द प्रसाद खाली, निवासी ग्राम खाल, थाना पोखरी को संदिग्ध अवस्था में वाहन चलाते हुए रोका गया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।

पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। इसके उपरांत चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *