*INDIA CRIME NEWS अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,मन्दिर में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,मन्दिर में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान हुआ बरामद*

*लव कुमार तमांग निवासी चांदमारी घंघोडा द्वारा कोतवाली कैण्ट में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर से घंटियां चुरा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कैट मे किया मुकदम*

घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर चेकिंग के दौरान कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत चैरी ग्राउण्ड के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल थापा को घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *