*INDIA CRIME NEWS बसन्त विहार क्षेत्र में हुयी नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार*

*कब्जे से घटना में चोरी की गई 08 लाख रुपए अनुमानित मूल्य की शत-प्रतिशत ज्वैलरी हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त है शातिर किस्म का अपराधी, जो पूर्व में भी जा चुका है जेल*
अमित कुमार क्षेत्री निवासी 14 बसन्त कुंज, बसन्त विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि वह अपने नीजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गये थे इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बसंत विहार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया गया, साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चैकिंग के दौरान मालिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शानू पुत्र खुर्शीद अहमद को घटना में चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसके द्वारा वसंत कुंज, बसंत विहार स्थित मकान की रैकी की गई तथा मौका देखकर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज अभियुक्त उक्त ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार*
शानू पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी- मुस्लिम बस्ती, शास्त्री नगर खाला, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र- 32 वर्ष।

