*INDIA CRIME NEWS घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूंढकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूंढकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां*

*एसएसपी दून के नेतृत्व मे आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस*

*राजपुर क्षेत्र से गुमशुदा 13 वर्षीय नाबालिक बालक को पुलिस ने मात्र 06 घंटे में किया सकुशल बरामद*

*पढ़ाई के लिए दबाव देने पर परिजनों से नाराज होकर घर से बिना बताये चला गया था नाबालिक*

*नाबालिक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

राजपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना राजपुर पर लिखित सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया परंतु उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पाई।

प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के निवास स्थान व आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही गुमशुदा बालक के दोस्तो व आसपास के लोगो से आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस को गुमशुदा बालक के रेलवे स्टेशन देहरादून में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को रेलवे स्टेशन देहरादून से सकुशल बरामद किया गया।

बालक से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि परिजनों द्वारा बार-बार पढ़ाई करने का दबाव डालने व डांटे जाने से क्षुब्ध होकर वो घर से दूर जाने के लिए रेलवे स्टेशन देहरादून के लिए चला गया था तथा रेलवे स्टेशन में खड़ी किसी भी ट्रेन में बैठकर घर से दूर जाने की फिराक में था, पर ट्रेन में बैठने से पहले ही पुलिस द्वारा उसे सकुशल रूप से अपने संरक्षण में ले लिया, जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *