*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करती दून पुलिस,मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करती दून पुलिस,मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार*

*कब्जे से लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की 20.06 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का निम्नवत हैः-

*13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान चाय बागान रोड उदियाबाग विकासनगर में ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07- बीटी-3409 में सवार व्यक्ति दिलशाद उर्फ शानू को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक तथा त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर से अभियुक्त जावेद को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के विरूद्व कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है।

*नाम/पता गिरफ्तार*

01- दिलशाद उर्फ शानू पुत्र मो0 हनीफ, निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र-36 वर्ष
02- जावेद पुत्र श्री स्व0 श्री नवाब, निवासी शंकरपुर रामपुर थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष

*बरामदगी*

1- 07.69 ग्राम अवैध स्मैक (दिलशाद से)
2- 5.96 ग्राम अवैध स्मैक (जावेद से)
3- ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07-बीटी-3409

*6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा तेलीवाला रोड, डोईवाला पर आकस्मिक संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग के दौरान अभियुक्त फरीद पुत्र नसीबुद्दीन को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम/पता गिरफ्तार*

फरीद पुत्र नसीबुद्दीन निवासी नियामवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र -24 वर्ष

*बरामदगी विवरण*

6.41 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *