*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 01 को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 04 पेटी (192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब हुई बरामद*

*तस्करी में प्रयुक्त कार को पुलिस ने किया सीज*

वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार“ के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

चैकिंग के दौरान जोगीवाला बैरियर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार संख्या: यू0के0-08- एआर-6263 को रोककर चैक किया गया तो कार सवार व्यक्ति के कब्जे से 192 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (मैक्डावल्स नं0-1 व्हिस्की) बरामद हुए, जिसे मौके से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *