*INDIA CRIME NEWS देर रात पुलिस मुठभेड में गोली लगने के बाद गो-तस्कर गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS देर रात पुलिस मुठभेड में गोली लगने के बाद गो-तस्कर गिरफ्तार*

गदरपुर। देर रात पुलिस, एसओजी के साथ हुई मुठभेड में मुरादाबाद निवासी गो-तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस और एसओजी कनौरा बाजपुर में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि बाइक पर एक गो-तस्कर आ रहा है। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई गौकशी की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 17 किलो प्रतिबंधित मांस, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि करीब एक माह पहले गदरपुर क्षेत्र में गौकशी की एक घटना सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान रेंज स्तर की गौवंश स्क्वाड टीम सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी। उस समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *