*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का बडा एक्शन,युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 को  किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस का बडा एक्शन,युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 को  किया गिरफ्तार*

राज सिंह चौहान पुत्र भूपेन्द्र सिंह चौहान निवासी टी स्टेट बंजारावाला थाना पटेल नगर जनपद देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि अनुराग डोभाल व उसके अन्य साथियों द्वारा रात्रि में उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया था, जहाँ उनके द्वारा उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। इस दौरान अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास भी किया गया था।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग में कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद अभियुक्त अनुराग डोभाल व 03 अन्य अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार*

1- अनुराग डोभाल पुत्र जगदंबा डोभाल निवासी मोना शेट्टी होम , O-टावर, फ्लेट न0- 201 खरड़, चंडीगढ़, उम्र- 29 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र सतीश कुमार निवासी घाट खेड़ा थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उ०प्र०, उम्र- 22 वर्ष
3- अभय चौधरी पुत्र संजीव कुमार निवासी बहादारपुर जट थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र- 23 वर्ष
4- कुर्बान पुत्र शराफत निवासी गढ़ी बेसक थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र- 23 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *