*INDIA CRIME NEWS अल्मोड़ा महिला कोतवाली पुलिस ने स्कूलों में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS अल्मोड़ा महिला कोतवाली पुलिस ने स्कूलों में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान*

*छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, यातायात नियम एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी महत्वपूर्ण जानकारी*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज महिला कोतवाली पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज एवं वीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई*

*साथ ही यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, बाल अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य, आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं कानूनी सहायता के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई*

*विद्यार्थियों को डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपदा हेल्पलाइन 1070, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया*

*जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें*

#AlmoraPoliceUttarakhand #CyberSafety #WomenSafety #NashaMuktBharat #RoadSafety #StudentAwareness #UttarakhandPolice Uttarakhand Police Kumaun Range Uttarakhand Police @top fans

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *