*INDIA CRIME NEWS टपकेश्वर महादेव की 26 वीं शोभायात्रा को किया गया भव्य आयोजन,शोभायात्रा में सीएम ने की शिरकत, संतो का लिया आशीर्वाद*

Share Button
*INDIA CRIME NEWS टपकेश्वर महादेव की 26 वीं शोभायात्रा को किया गया भव्य आयोजन,शोभायात्रा में सीएम ने की शिरकत, संतो का लिया आशीर्वाद*
*यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया*
*देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहरः धामी*
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी नजर आई। भारी मात्रा में भक्तों ने टपकेश्वर महादेव का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा बुधवार को त्रयोदशी के अवसर पर निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से हुआ और यात्रा टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विश्राम लेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज सहित देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महंत कृष्ण गिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के प्रयास किया गया था।
*सेवादार शोभायात्रा के दौरान प्रत्येक चौराहे पर पुलिस के साथ खड़े रहे*
उत्तराख
यात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज का डोला प्रमुख आकर्षण है। साथ ही यात्रा के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम जनता को यात्रा मार्ग पर आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए सेवा दल के सेवादार प्रत्येक चौराहे पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था के लिए 50-50 लोगों की दो सफाई टीमें अलग-अलग समय पर तैनात हैं, जो शोभायात्रा गुजरने के तुरंत बाद सड़क की सफाई करेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य व आपातकालीन व्यवस्था के तहत दो एम्बुलेंस यात्रा के साथ है, जिनमें दो डॉक्टर और चार नर्स मौजूद हैं। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एक फायर ब्रिगेड वाहन भी शोभायात्रा के साथ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *