*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करती दून पुलिस*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करती दून पुलिस*

*भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 05 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद*

*बरामद मादक पदार्थो को सहारनपुर तथा बरेली से सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे अभियुक्त*

*मादक पदार्थो को नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों तथा शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की थे फिराक में*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का निम्नवत हैः-

*01: थाना रायपुर*

*18 लाख रू० अनुमानित मूल्य की 57.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

रात्रि रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पेरिस बिहार के पास से 01 अभियुक्त को लगभग 18 लाख रू0 मूल्य की 57.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बरामद स्मैक को बरेली से खरीद कर लाना बताया गया, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्र- छात्राओं को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

*नाम पता गिरफ़्तार अभियुक्त*

1- आकाश कुमार कनौजिया पुत्र संजय कुमार कनौजिया निवासी नई बस्ती रेस कोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र -30 वर्ष।

*बरामदगी*

57.80 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रू0)*

*2- कोतवाली पटेलनगर*

*08 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 28.30 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

पटेलनगर पुलिस द्वारा सण्डे मार्केट ग्राउण्ड निकट आईएसबीटी पटेलनगर के पास से 01 अभियुक्त दिलशाद पुत्र अली हसन को लगभग साढे 08 लाख रू0 मूल्य की 28.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-436/2026 धारा-8/29/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वह सहारनपुर से खरीद कर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- दिलशाद पुत्र अली हसन निवासी ग्राम संगमोर, थाना चिलकाना, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र – 51 वर्ष

*बरामदगी:*

28.30 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य साढे 08 लाख रू0)*

*3- थाना नेहरू कॉलोनी*

*03 लाख रू0 मूल्य की 07.20 ग्राम अवैध स्मैक तथा 500 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एमडीडीए कॉलोनी स्थित योगा पार्क के पास से 01 अभियुक्त को 07.20 ग्राम अवैध स्मैक तथा मोथरोवाला फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त को 500 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 266/26 तथा 265/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

01: सैफ उर्फ मुन्ना पुत्र राशिद खान निवासी ईडब्ल्यूएस-76, एमडीडीए कॉलोनी, केदारपुरम, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

*बरामदगी:*

07.20 ग्राम अवैध स्मैक।

02: रामचन्दर पुत्र शिवलाल, निवासी गजरौला बस्ती, वार्ड नं. 01, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा (उ.प्र.), उम्र 30 वर्ष।

*बरामदगी*

500 ग्राम अवैध चरस

*4- कोतवाली ऋषिकेश*

*लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य की 7.43 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त आदि पुत्र सरगम नाथ को लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य की 7.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार*

आदि पुत्र सरगम नाथ निवासी गली न0 16 काले की ढाल, ऋषिकेश, उम्र – 19 वर्ष

*बरामदगी:*

07.43 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग ढाई लाख रू0)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *