*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों की हर कड़ी को तोड़ती दून पुलिस*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों की हर कड़ी को तोड़ती दून पुलिस*

*मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*अभियुक्त के कब्जे से ढाई लाख रु० से अधिक कीमत की 8.45 ग्राम अवैध स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थो की तस्करी में हुआ लिप्त*

*नशे के आदि स्थानीय लोगो को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था अभियुक्त*

दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर विनीत को 8.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से शाहजहांपुर उ०प्र० का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को वह शाहजहांपुर के एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

*नाम पता गिरफ्तार*

1- विनीत सिंह पुत्र स्व० हरीश चंद्र निवासी ग्राम ककराला नियर मंदिर कस्बा जलालाबाद, जिला शहजानपुर, उ0प्र0, उम्र- 26 वर्ष

*बरामदगी:-*

1- 08.45 ग्राम अवैध स्मैक *( अनुमानित कीमत 02 लाख 55 हज़ार )*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *